मोदीपुरम टोल प्लाजा पर बदमाशों की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। इससे पुलिसकर्मी और टोल कर्मी बाल-बाल बचे। सिपाही ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो वे बूम तोड़कर फरार हो गए।
इंस्पेक्टर दौराला परशुराम ने बताया कि मुजफ्फरनगर कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि सेंट्रो कार में सवार होकर बदमाश मेरठ की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने कई जगह चेकिंग की, लेकिन कार हाथ नहीं आ सकी।
टोल प्लाजा पर पुलिस ने सेंट्रो सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस जीप में ही टक्कर मारते हुए पुलिस और टोल कर्मियों को कुचलने की कोशिश की। एक अन्य सिपाही ने कार रोकने की कोशिश की तो बदमाश टोल का बूम तोड़कर पल्लवपुरम की तरफ फरार हो गए।