गोटका स्थित इंटर कॉलेज में छात्र की पिटाई के मामले में दो दर्जन लोगों ने शिक्षक पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी पर गोटका गांव के लोगों भी मौके पर पहुंच गए। शिक्षक पर हमले को लेकर गोटका और छात्र के गांव पांचली खुर्द के ग्रामीणों में टकराव हो गया। इस दौरान मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सरूरपुर क्षेत्र के गोटका गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज में जॉनी पुत्र सुभाष कक्षा 12 वीं का छात्र है। जॉनी के अनुपस्थिति होने के कारण उसका नाम काट दिया था, जिस पर उसने आपत्ति जताई थी। एक सप्ताह पहले उसके साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। जॉनी को शक था कि कॉलेज के शिक्षक बीरपाल ने उसकी पिटाई कराई है।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को जॉनी करीब 25 युवकों को लेकर कॉलेज में घुस आया और बीरपाल पर हमला कर दिया। कॉलेज में अफरातफरी मची, तो गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने हमलावरों का विरोध किया। जिसमें गोटका और पांचली खुर्द के ग्रामीणों में टकराव हो गया। आरोपियों ने कॉलेज में तोड़फोड़ तक की। इसकी जानकारी पर सीओ
सरधना बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।