फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में एमसीए छात्र की गोली मारकर हत्या 

Wed, 24 May 2017 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर मंगलवार सरेशाम एमसीए के छात्र को उसके दोस्त ने गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ छात्र को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने में तीन और युवकों को शामिल बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाने के पास ओमनगर मोहल्ला निवासी सोनू सिरोही (32) पुत्र मोहर सिंह देहरादून स्थित एक कॉलेज से एमसीए का छात्र था। पुलिस के मुताबिक सोनू अपने दोस्त भूरा पुत्र किशनलाल निवासी सैनिक विहार के साथ खिर्वा रोड पर शराब के ठेके पर गया था, जहां पर दोनों ने शराब पी। उनके साथ तीन और युवक थे। आरोप है कि भूरा ने सोनू को गोली मार दी। गोली लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। 
जानकारी लगते ही कंकरखेड़ा थाना प्रभारी एएसपी सुकीर्ति माधव पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां सोनू के मरने की पुष्टि हुई। पुलिस का कहना कि मुख्य आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। भूरा शराब के नशे में धुत है। हत्या के पीछे असली वजह क्या रही, आरोपी इस बारे में अभी नहीं बता पा रहा है। पुलिस अन्य तीन युवकों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम 
सोनू के पिता मोहर सिंह नायब सूबेदार से रिटायर हुए थे। दो साल पहले उनकी मौत हो गई थी। सोनू का भाई सुमित मर्चेंट नेवी में है, जो फिलहाल घर छुट्टी पर आया हुआ है। सोनू की हत्या की जानकारी लगते परिजनों में कोहराम मच गया। सोनू ने दो साल पहले एक कंपनी में जॉब की थी। जिसको छोड़ने के बाद वह देहरादून के एक कॉलेज से एमसीए कर रहा था।

हत्या केे पीछे गहरी साजिश 
पुलिस ने बताया कि सोनू की हत्या के पीछे गहरी साजिश है। शराब के ठेके पर पहले शराब पिलाना और फिर सीने से सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस का कहना है कि सोनू और भूरा का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। शराब पीने के बाद उनको कहां और क्या करने जाना था। इसकी अभी जानकारी नहीं हुई। पुलिस बारीकी से जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें