फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म, बनाई क्लिप

Wed, 24 May 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट इलाके के एक कारखाने में नौकरी करने वाली महिला को नशीली चाय पिलाकर बेहोश करने के बाद कारखाना मालिक ने दुष्कर्म किया और क्लिप बना ली। इस क्लिप की मदद से लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। अब दो लाख रुपये की मांग की जा रही है। यह आरोप लगाते हुए महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि करीब दो साल पहले नौकरी के दौरान उसे कारखाना मालिक ने बातों मेें उलझाकर चाय पिलाई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद नशे की हालत में उसके साथ गलत काम किया गया और क्लिप भी बना ली। अब उससे क्लिप नष्ट करने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। साथ ही उसे लोगों को दिखाने की धमकी दी जा रही है। थाने पर गई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी ने एसओ को जांच व कार्रवाई का आदेश दिया है।

दो महिलाओं से दुष्कर्म की कोशिश
एसएसपी के पास मंगलवार को इगलास और बन्नादेवी के सारसौल इलाके से दो महिलाएं शिकायत लेकर पहुंचीं। इगलास से आई महिला का कहना था कि उसकी शादी पिछले साल हुई है। दो दिन पहले उसके ननदोई ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गया। सारसौल बन्नादेवी से आई महिला का कहना है कि उसके साथ पड़ोस के मकान में किराये पर रहने वाले युवक ने रात को छत पर सोते समय दुष्कर्म की कोशिश की। दोनों मामलों में थाने पर सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें