फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने साथी युवक को मार डाला, गन्ने के खेत में छिपाई लाश, ये रही कत्ल की बड़ी वजह

Fri, 15 Nov 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जिले में प्रेम प्रसंग में कक्षा 11 में पढ़ने वाले एक युवक की उसके ही साथियों ने मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी। छात्र तीन दिन से लापता था। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को दबोच लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गांव नंदपुर निवासी होमगार्ड राजपाल का 18 साल का बेटा कुलदीप नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। 11 नवंबर की शाम करीब चार बजे से कुलदीप घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। 12 नवंबर को नगीना कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। राजपाल को गांव के लोगों ने बताया कि कुलदीप को गांव के ही गौरव व चांद के साथ 11 नवंबर की शाम जंगल की ओर जाते देखा था। पुलिस ने गौरव व चांद को लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कुलदीप की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर गांव के रमेश के खेत से कुलदीप का शव बरामद किया। कुलदीप की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर से बुलाकर युवक की हत्या, ट्यूबवेल पर पड़ी मिली लाश, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुलदीप की हत्या का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग को लेकर कुलदीप की हत्या की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

बराबर में है कुलदीप और गौरव का घर
छात्र कुलदीप के घर की दीवार हत्या में नामजद आरोपी गौरव के घर के बिल्कुल बराबर में है। दोनों एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। बताया जाता है की किसी लड़की के प्रेम प्रसंग के विवाद में शायद छात्र कुलदीप की हत्या की गई। कुलदीप युवा पुत्र की मौत से परिजन बेहद गमजदा हैं। कुलदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें