उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ये है मामला
जनपद में सेल्स टैक्स के एडिशनल कमिश्नर के ड्राइवर सुरेंद्र निवासी जाग्रति विहार की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख रुपए की लूट की है। घटना शास्त्रीनगर में कुटी चौराहे की है।
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर बैंक से एक लाख रुपए निकालकर लाया था। वह कार में रुपए रखकर पानी लेने चला गया। इसके बाद जब वह वापस लौटा तो कार का शीशा टूटा मिला और रुपये भी कार से गायब थे।
यह भी पढ़ें: यूपी: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच जुटे अधिकारी
सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जिस जगह गाड़ी खड़ी थी वहां पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/