केसरगंज पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम छेड़छाड़ करने पर एक कांग्रेस नेत्री ने एक मनचले की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने आरोपी पर हाथ साफ किया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी ने महिला से माफी मांगकर अपना पीछा छुड़ा लिया।
देहली गेट थानाक्षेत्र की एक कांग्रेस नेत्री शनिवार शाम रिक्शा में लौट रही थी। केसरगंज पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने बहादुरी का परिचय देते एक आरोपी को बाइक से खींच लिया, जबकि दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया। महिला ने आरोपी को जमकर पीटा।
मनचले को पिटते देखकर लोगों ने भी अपने हाथ साफ किए। इस वारदात की जानकारी लगने पर देहली गेट और रेलवे रोड थाने की पुलिस पहुंची। कांग्रेस नेत्री ने थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी। एसओ देहलीगेट विरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।