मौके पर पहुंची पुलिस और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसोना में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
बताया गया कि मामूली कहासुनी को लेकर मामा प्राण उर्फ समयदीन ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से सगे भांजे शेरु (30) पुत्र नूरदीन की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
यह भी पढ़ें: युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र
उधर, युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर मामा और भांजे में गुरुवार रात में विवाद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मामा ने भांजे शेरु की गोली मारकर हत्या कर दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/