फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स दिनदहाड़े लूटते रहे, पुलिस दावों तक सिमटी  

Thu, 01 Jun 2017 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम कंट्रोल के दावे करने वाली पुलिस बुधवार को लुटेरों के सामने हांफती नजर आई। अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश दिनदहाड़े एक के बाद एक लूट करते रहे। लेकिन उन्हें पकड़ने में नाकामयाब पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


1: दंपति को लूटा
गांव डालमपुर निवासी सतेंद्र पुत्र सोहनवीर सिह पत्नी सविता के साथ कल्याणपुर स्थित ओबीसी से आठ हजार रुपये निकालकर बाइक से गांव लौट रहा था। डालमपुर पुलिया के पास सफेद अपाचे सवार तीन बदमाशों ने दंपति को रोककर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने सतेंद्र से आठ हजार रुपये के अलावा सविता से कुंडल, सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन लूट लिया। 

2: नगदी और कुंडल लूटे
सतेंद्र और सविता से लूटपाट करने के बाद ये बदमाश डालमपुर गांव से होते हुए ढडरा गांव के मार्ग पर पहुंचे। जहां बदमाशों ने गांव डालमपुर निवासी असलम पुत्र रफीक से तीन हजार रुपये और उसकी पत्नी सलमा से कुंडल लूट लिए। 
विज्ञापन


3: फिर दंपति से लूटपाट
दो जगह वारदात के बाद करीब एक किलोमीटर दूर इन्हीं अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार दंपति गांव अमानुल्लाहपुर निवासी अरविंद पुत्र राजकुमार और उसकी पत्नी रोमो को तमंचे के बल पर आतंकित कर तीन हजार रुपये, कुंडल, पाजेब, सोने की अंगूठी लूट ली।

शोर मचाया तो मार देंगे
इन तीनों वारदातों के दौरान बदमाशों ने पीड़ितों को धमकी दी कि यदि शोर मचाया या पुलिस को सूचना दी तो गोली मार देंगे। 

पुलिस फेल साबित 
ये तीनों बदमाश रोहटा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूटपाट करते रहे। जबकि यूपी 100 और थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में दौड़ने के दावे ही करती रही। नतीजा पुलिस बदमाशों की लोकेशन का पता तक नहीं लगा पाई।

...साहब छुट्टी पर हैं
पीड़ित लोग रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो एसएसआई ने तहरीर लेकर टका सा जवाब दिया कि थाना प्रभारी छुट्टी पर हैं। लोग गुहार लगाते रहे। लेकिन एसएसआई ने कह दिया कि एसओ साहब के आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पीड़ितों ने कहा कि यदि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत एसएसपी से मिलकर की जाएगी।

तुम लूटो, हम नहीं लिखेंगे
इस एक सप्ताह में पुलिस ने बदमाशों को लूट करने की खुली छूट दे रखी है। एक सप्ताह पूर्व डालमपुर पुलिया पर ही गांव थिरोठ निवासी सोनू इंजीनियर से बाइक, मोबाइल और दस हजार रुपये लूटे गए। लेकिन काफी दबाव के बाद भी पुलिस ने इसे चोरी में दर्ज किया। तीन दिन पूर्व बाड़म-रसूलपुर मढ़ी संपर्क मार्ग पर अपाचे सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के कुंडल नोंचने के साथ ही राहगीर को लूट लिया था। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं लिखी। पुलिस के आंकड़ों में थाना क्षेत्र में रामराज्य है। क्योंकि अपराध कम दर्शाने के लिए पुलिस लूट की घटनाएं ही दर्ज नहीं करती। थाना प्रभारी के छुट्टी पर जाने के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त दो दिन से निष्क्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें