फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live मर्डर : मां-बेटे को गोलियों से भून डाला, गवाही न देने का बना रहे थे दबाव

Thu, 25 Jan 2018 06:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वृद्धा की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को एक लाइव मर्डर का मामला सामने आया है। हत्यारों ने कार में बैठे भोलू पर तब तक गोलियां चलायीं, जब तक भोलू ने कार की सीट पर दम नहीं तोड़ दिया। उसे संभलने का कोई मौका तक नहीं दिया। यह वारदात गांव के दर्जनों लोगों ने देखी, लेकिन हत्यारों के सामने कोई कुछ बोलने का साहस नहीं जुटा पाया था। 

विज्ञापन


भोलू की हत्या करने के बाद हत्यारे निचित्रा को मारने के लिए पैदल ही उसके घर पहुंचे। उस समय निचित्रा अपनी ननद बीरवती के साथ घर के बाहर धूप में चारपाई पर बैठी थी। हत्यारे हाथों में पिस्तौल लेकर उसके पास पहुंचे और तीन तरफ से घेरकर निचित्रा पर गालियां बरसा दी। बीरमती किसी तरह जान बचाकर निकली। पहली गोली लगते ही निचित्रा ने उठकर भागने की कोशिश की, लेकिन हत्यारों ने कोई मौका नहीं दिया। पेट और सिर में आठ गोलियां मारी गयीं। हत्यारे निचित्रा को किसी भी हालत में जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए अपने साथ अलग से भी हथियार लाये थे। एक हत्यारे की पिस्तौल नहीं चली तो उसने पिस्तौल को वहीं फेंक दिया और दूसरी पिस्तौल निकालकर गोलियां चलायीं। बाद में पिस्तौल उठाकर ले गये। ये पूरी वारदात निचित्रा के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई।

कुछ नहीं बचा, सब खत्म हुआ
जब निचित्रा पर गोलियां चलीं तो भोलू की पत्नी कंचन गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकली। हत्यारे हथियार लहराते हुए भाग रहे थे। सास निचित्रा को देखा तो वह दम तोड़ चुकी थी। चश्मदीद कंचन का रो रोकर बुरा हाल है। वह अपने मासूम दोनों बच्चों को सीने से लगाकर बैठी रही। उसने कहा कि पहले ससुर, अब पति और सास को जल्लादों ने मार डाला। उसको व उसके बच्चों को भी जल्लाद मार सकते हैं। हत्या के बाद वह धमकी देकर गए हैं। कुछ नहीं बचा, सब कुछ खत्म हो गया। कंचन ने बताया कि पुलिस को उसका पति भोलू ने सुरक्षा मांगी थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


पढ़ें : BSF के जवान ने कबूला जुर्म- मैंने इसलिए पत्नी को मार डाला था, ये रही हत्या की वजह

विज्ञापन

आज होनी थी मां-बेटे की गवाही 

जांच करतीं एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र सांगवान की हत्या में भोलू और उसकी मां निचित्रा की बृहस्पतिवार को गवाही होनी थी। गवाही से रोकने के लिए मां-बेटे को मांगे और उसका भांजा गोलू बार बार धमकी देते थे। इसको लेकर भोलू ने पिता की हत्या के बाद घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए थे। कई बार पुलिस अफसरों से सुरक्षा मांगी थी। लेकिन किसी ने उसकी गुहार नहीं सुनी। पीड़ित परिवार ने बताया कि हत्यारोपी खानदान से ही हैं। प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। भोलू खुद को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता भी बताता था। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वर्दी वाला युवक
हत्यारों ने मां व बेटे को मौत के घाट उतारने के लिए फूलप्रूफ प्लान बनाया था। पुलिस की वर्दी में एक युवक को भोलू के घर पर भेजकर रैकी कराई। भोलू घर से कब निकलेगा, इसकी भी जानकारी हत्यारों को थी। सीसीटीवी कैमरे में हत्यारों के अलावा वर्दी वाला युवक भी कैद हुआ है। हत्या से 15 मिनट पहले उक्त युवक भोलू के घर पर आया था। भोलू की पत्नी कंचन ने बताया कि उक्त युवक खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था। मौके ए मुआयने की जांच एसएसपी, एसपी सिटी और क्राइम ब्रांच ने की है। उनका भी कहना है कि हत्यारों ने प्लानिंग के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। उक्त वर्दी वाला युवक कौन था, इसकी भी पुलिस जांच करने में जुटी है।

गांव में सन्नाटा पसरा 
पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई कुछ नहीं बोला। मां-बेटे की हत्या कर हत्यारे आसानी से फरार हो गए। गांव में सन्नाटा था, सब जानकर भी अनजान बने रहे। इक्का दुक्का लोग ही भोलू के घर गये और उसके परिवार का ढांढस बंधाया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारे तीन दिन से भोलू को मारने की जुगत में लगे थे। इसके बारे में भोलू को जानकारी थी। भोलू खुद भी चौकस था। वह घर से सिर्फ कार से निकलता था। उसको अंदाजा नहीं था कि कार में भी उस पर हमला हो सकता है। ​

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें