आगरा में लेडी लॉयल स्थित आशा ज्योति केंद्र से लापता हुई दो युवतियों में से एक के बारे में पता चल गया है कि वह फिर से देह व्यापार में उतार दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना प्रभारी रेखा शर्मा ने बताया कि छह फरवरी 2017 को जब युवती को यहां लाया गया था। तब काउंसलर ने उसे अस्पताल भेजा था, लेकिन वह दरगाह जाने की बात कहकर भाग गई थी।
इसके बाद अब पता चला कि वह देह व्यापार में धकेल दी गई है। उसे इसी धंधे से निकाला गया था। वह कई दिनों तक आशा ज्योति केंद्र के रेस्ट रूम में ही ठहरी।