मेरठ । लव इन रिलेशनशिप बनाकर गाजियाबाद की एक महिला डॉक्टर से मेरठ के एक डॉक्टर ने दो साल तक दुष्कर्म किया। महिला डॉक्टर ने शादी करने की बात कही तो डॉक्टर ने इंकार किया। महिला डॉक्टर बुधवार महिला थाने पहुंची और डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दे दी।
इंस्पेक्टर महिला थाना कंचन सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की एक महिला डॉक्टर अपने ड्राइवर के साथ कार से आई। उसने मेरठ के एक डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। महिला डॉक्टर ने बताया कि तीन साल पहले उसने मेरठ में एक कॉलेज में बीएमएस कोर्स करने के लिए एडमिशन लिया था। जहां पर मेरठ का एक युवक भी कोर्स कर रहा था। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके चलते दो साल से महिला डॉक्टर नौचंदी इलाके में एक किराये के मकान में डॉक्टर के साथ रहती थी। दोनों लव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जहां पर डॉक्टर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। डॉक्टर गढ़ रोड स्थित एक गांव से आते थे। डॉक्टर फिलहाल एक हॉस्पिटल में प्राक्टिस भी कर रहे है। इंस्पेक्टर महिला थाना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर ले ली है। एसएसपी से बातचीत करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और फिर कार्रवाई होगी।