फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कार में चला रहे थे तमंचा बनाने की फैक्टरी, पकड़े गए आरोपियों ने उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान

Thu, 04 Apr 2024 01:03 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ पुलिस ने एक चलती-फिरती तमंचा फैक्टरी का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बने और अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में खरखौदा पुलिस ने चेकिंग के दौरान किठौर-हापुड़ संपर्क मार्ग पर अतराड़ा चौकी के पास कार में सवार दो आरोपियों से बने व अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों का कहना है कि कार में ही तमंचा तैयार करते थे।

विज्ञापन


खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार, बुधवार शाम हापुड़-किठौर मार्ग पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने किठौर की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की कार आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार नहीं रोकी और वह कार को दौड़ाने लगा।

इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए गांव अतराड़ा में आईएम इंटर कॉलेज के सामने कार को घेर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से तीन तमंचे 315 बोर बने हुए, एक तमंचा अधबना, एक तमंचा 32 बोर बना हुआ व कई कारतूस सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ में कार सवार युवकों ने अपना नाम सुहेल पुत्र रौनक अली व आसिफ पुत्र इदरीश निवासी गांव उलधन बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आसिफ मेरठ सहित कई जनपदों में वांछित
पुलिस की जांच में पता चला कि आसिफ खरखौदा थाना सहित बिजनौर के थाना नगीना, मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना, मेरठ के थाना फलावदा, गाजियाबाद के थाना मसूरी, मेरठ के थाना टीपी नगर, थाना दिल्ली गेट, थाना सरधना सहित अन्य कई थानों में लूट, डकैती, जानलेवा हमले सहित कई मामलों में नामजद है।

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

विज्ञापन

कार में तैयार कर देते थे तमंचा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस अधिक सक्रिय है। जिस कारण वह कार में चलती फिरती शस्त्र फैक्टरी चला रहे हैं। जहां भी उनको मौका मिलता है, ये लोग वहीं पर शस्त्र तैयार कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें