फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीमपुर बूथ कैप्चरिंग में दो सिपाही निलंबित

Mon, 19 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को हस्तिनापुर ब्लॉक के करीमपुर में हुई बूथ कैप्चरिंग के मामले में एसएसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, बूथ पर तैनात दोनों होमगार्डों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। इस प्रकरण में गिरफ्तार 10 आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया। उधर, डीएम पंकज यादव ने बताया कि इस प्रकरण में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। बूथ नंबर-50 पर 29 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फॉरच्यूनर गाड़ी में आए आधा दर्जन से ज्यादा दबंग शनिवार शाम करीब 4:15 बजे करीमपुर गांव में बने बूथ नंबर 50 में जबरन घुस गए थे। इस दौरान पोलिंग एजेंट और गांव के कुछ लोगों की भीड़ भी इनके साथ हो गई थी। पीठासीन अधिकारी को हड़काते हुए इन युवकों ने सभी मतपत्र छीनकर अपने प्रत्याशी पर मोहर लगाकर मतपेटी में डाल दिए थे। करीब 20 मिनट तक हुई बूथ कैप्चरिंग के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी और पोलिंग पार्टी असहाय नजर आई थी।

रविवार को एसएसपी डीसी दूबे ने बताया कि इस बूथ पर थाना कंकरखेड़ा से कांस्टेबल गोपाल सिंह और शाहिद अली की तैनाती थी। घोर लापरवाही के चलते दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं होमगार्ड रामजीलाल और दिनेश कुमार की बर्खास्तगी की रिपोर्ट भी भेज दी गई है। इस प्रकरण में शनिवार को ही शहजाद, संजय, बंटी, मनीष, धर्मेंद्र, हरीश, रिंकू, सतेंद्र, अमित और विनोद को बहसूमा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच की मांग
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने मंडलायुक्त और डीएम से मिलकर जिला पंचायत  सदस्य के चुनाव के संदर्भ में हस्तिनापुर ब्लॉक के करीमपुर गांव में शनिवार को हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराने और पुनर्मतदान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें