फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता से मेरठ तक खूफियागिरी कर रहे पाक एजेंट

Sun, 29 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद इजाज उर्फ कलाम का गुरु इरशाद हुसैन वेस्ट बंगाल में छिपा है। आशमा के फुफेरे भाई बाबर से भी उसका नाता है। गरीबी का फायदा उठाकर बाबर को इजाज के गुरु ने अपने लिए काम करने को तैयार कर लिया था। कोलकाता में दोनों ही कपड़ों के फेरी के बहाने से सूचनाएं इकट्ठा करके पाकिस्तान को भेजते थे। बाबर ने ही इजाज की आशमा के भाई मोहम्मद रहीम से मुलाकात कराई।
विज्ञापन


इजाज के गुरु के अलावा उसके साथी इरफान, अशफाक और उसका बेटा जहांगीर भी आईएसआई के लिए काम कर रहे हैं। वह भी बंगाल के रहने वाले हैं और इजाज के पकड़े जाने के बाद फरार हो गए हैं।  एसटीएफ उनकी तलाश में बंगाल पहुंच गई है और कई स्थानों पर दबिश दे रही है।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक शादी से पहले ही रहीम पांच महीने बरेली में रहकर चला गया था। बाबर बिहार आरा गया तो उसने इजाज की अपने मामा शमशेर खान की बेटी से शादी की बात कर ली। शमशेर ने दोनों बेटियों में से किसी से भी शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। तीन साल पहले बिहार के जिला आरा के अजीमाबाद गांव में शादी होने के बाद इजाज वहीं रहने लगा। कुछ दिनों तक शमशेर की किराना की दुकान पर बैठा।
विज्ञापन


फोटोग्राफर खुफिया एजेंसियों के रडार पर
बरेली। एजेंट मोहम्मद इजाज उर्फ कलाम के पकड़े जाने के बाद शहर के कई फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। शनिवार को सेना की इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने इजाज की पत्नी समेत कई लोगों से पूछताछ की।

इजाज फोटोग्राफर के अलावा वीडियो मिक्सिंग करना जानता है। इसलिए बरेली में ठिकाना बनाकर उसने इसी काम को करना शुरू किया। यहां उसके तमाम फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफर से संबंध है। कैंट इलाके में फोटोग्राफी करने वाला मोहम्मद आसिफ तो पकड़े जाने से पहले ही इजाज के कमरे पर वीडियो मिक्सिंग कराने के लिए आया था। सेना के ही किसी कार्यक्रम की फोटो और वीडियो मिक्सिंग करा रहा था।

शनिवार को सेना की इंटेलीजेंस ने आशमा उसकी बहन शहनाज, उनकी मकान मालकिन, गली के सामने वाले शादीहाल के मालिक से पूछताछ की। इसके अलावा इजाज को किराए पर मकान दिलाने वाले ताहिर खान वारसी, वीडियोेेेेग्राफी का काम देने वाले मनप्रीत सिंह समेत और भी कई फोटोग्राफर ऐसे हैं, जिनसे पूछताछ होनी बाकी है।

मैं पति के साथ ही रहूंगी
आशमा का कहना है कि इजाज उर्फ कलाम कहीं का भी हो, मैंने उससे शादी की है। एक महीने बाद उसके बच्चे की मां बनने वाली हूं। जेल से छूटने के बाद उसी के साथ रहूंगी। माता-पिता के आने के बाद वह कलाम से मिलने के लिए मेरठ जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें