फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में जहरीली शराब पकड़ी

Sat, 24 Oct 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा स्थित आरके पुरम कॉलोनी में शुक्रवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारते हुए शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक युवक गिरफ्तार किया गया है। पुसि ने मौके से भारी मात्रा में एल्कोहल, केमिकल और यूरिया बरामद किया है। यह शराब चुनाव के लिए तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन


रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। आबकारी इंस्पेक्टर एसएस चौहान और कंकरखेड़ा पुलिस ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे स्थित आरके सिटी कॉलोनी मेें टिंकू के घर पर छापामारी की। टीम ने छापा मारकर वहां से 10 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 150 लीटर एल्कोहल बरामद किया, जिससे शराब बनाई जा रही थी।

वहीं करीब 200 लीटर से अधिक अलग-अलग प्रकार का केमिकल भी ड्रमों से बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर खड़ी मिली सेंट्रो कार को भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें एक दर्जन से अधिक अवैध शराब की पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

20 लीटर रंगीन शराब के साथ 10 लीटर कैरामल भी बरामद किया गया है।

वहीं मौके पर यूरिया देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने दावा किया है कि यूरिया और अलग-अलग के मिकलों को उबले हुए पानी में डालकर उसमें नशे के लिए एल्कोहल को मिलाया जा रहा था। जिससे तैयार हुई जहरीली शराब चुनाव के लिए सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सैकड़ों की तादात में खाली पव्वे और रेपर बरामद किए हैं। इसके अलावा 600 से अधिक रेपर भी कब्जे में ले लिए हैं।

किराए के मकान में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री के मामले में एसपी सिटी ओमप्रकाश ने कड़ी क ार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक रोहित पुत्र वेदपाल है। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली की गई।

पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि हरियाणा और दिल्ली मार्का की हर ब्रांड को बेचने के लिए पव्वों में सील कर अलग-अलग रेपर चिपकाए जा रहे थे। पुलिस ने एक पैकिंग मशीन को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

हर ब्रांड की तैयार हो रही थी शराब
पुलिस ने बताया कि मौके से खाली पव्वों के अलावा भारी संख्या में अलग-अलग ब्रांडों के रेपर बरामद किए गए हैं। इन खाली पव्वोें और बोतलों में जहरीली शराब भरकर अंग्रेजी शराब के ब्रांडों के रेपर लगाए जा रहे थे। बाहरी प्रदेशों की शराब के मार्का के फर्जी रेपर मंगाए थे।

मिलीभगत में पुलिस तो नहीं  शामिल
आबकारी विभाग ने अवैध फैक्ट्री की सूचना कंरकखेड़ा पुलिस को दी, जिसके बाद भी पुलिस मौके पर पहुंचने के लिए हीला हवाली करती रही। हालांकि थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन शराब के अवैध धंधे को देखकर पुलिस चुप्पी साध गई। वहीं चुनावी माहौल में शराब पीने से 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। टीपीनगर में दो दिन पहले ही एक युवक की मौत शराब पीने से हो गई।
विज्ञापन


20 की शराब 250 में
पुलिस ने बताया कि करीब एक बोतल शराब तैयार करने में 20 रुपये का खर्च आ रहा था। जबकि उसे बोतल में भरकर 250 रुपये में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें