फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी को गोलियों से भूनकर मार डाला, हत्या की वजह तलाशने में जुटे पुलिस अफसर

Tue, 12 Nov 2019 06:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के सिनौली गांव में मंगलवार शाम को सनसनीखेज वारदात हो गईं। पति ने अपनी पत्नी की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी और शव को श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगा। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फरार हुए पति की तलाश कर रही है। साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने में भी जुटी थी।

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को सूचना मिली कि सिनौली गांव में संजीव ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है और अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा है। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ श्मशान घाट पहुंचे, तो संजीव फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीण हत्या का कारण नहीं बता पाए। 
विज्ञापन


इसके बाद सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने भी गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि संजीव ने अपने घर पर ही पत्नी को छह गोलियां मारी हैं। पत्नी ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को ही 164 के बयान दर्ज कराए थे। संजीव की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें