फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड बर्खास्त होकर जेल गया, सिपाही सस्पेंड

Mon, 08 Apr 2019 03:09 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सोतीगंज पुलिस चौकी में चोरी की बुलेट का चेसिस नंबर बदलवाने के मामले में पुलिस महकमे की किरकिरी कराने के आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं होमगार्ड को भी पुलिस रिपोर्ट के बाद बर्खास्त करते हुए रविवार को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार बागपत में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार सोतीगंज पुलिस चौकी में शनिवार को चोरी की बुलेट का चेसिस नंबर मिटवाकर दूसरी बुलेट का चेसिस नंबर दो कबाड़ियों अय्या और सोनू से खुदवा रहा था। इसकी सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था। जहां पर सदर थाने में तैनात होमगार्ड पवन कुमार पकड़ा गया था, जबकि सिपाही प्रदीप और दोनों कबाड़ी मौके से भाग गए थे। रविवार को सदर पुलिस ने होमगार्ड पवन कुमार को जेल भेज दिया। सिपाही की तलाश की गई। लेकिन वह ड्यूटी से ही गायब हो गया है। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि सिपाही और दोनों कबाड़ियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बुलेट पर गाजियाबाद का नंबर
पुलिस ने बताया कि चोरी हुई बुलेट का चेसिस नंबर मिटाकर दूसरी बुलेट का नंबर खोद दिया गया। कबाड़ी इंजन पर नंबर मिटाकर भी दूसरी बुलेट का नंबर लिख रहे थे। तभी भांडा फूट गया। चोरी की बाइक पर गाजियाबाद का नंबर मिला है। पूरा नंबर नहीं मिलने पर उसकी पहचान नहीं हुई। इसकी रिपोर्ट गाजियाबाद पुलिस को भेजी है। ताकि किसी थाने में बुलेट चोरी का मुकदमा लिखा हो तो पता चल जाए। 24 घंटे बाद बुलेट की ठीक से पहचान नहीं हुई।   
विज्ञापन

ऑडियो की जांच भी शुरू
पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें बागपत और मेरठ में तैनात दो सिपाही सोतीगंज के कबाड़ियों से बुलेट का चेसिस नंबर बदलने की बात कर रहे हैं। दूसरे सिपाही को पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की। दावा है कि ऑडियो की ठीक से जांच करने के बाद ही दूसरे सिपाही पर कार्रवाई होगी। पुलिस किसी पर बेवजह कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें