फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग, पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, दूल्हे से होगी पूछताछ

Sat, 27 Apr 2019 10:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हाथ में तमंचा लेकर दूल्हे साथ फोटो खिंचवाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में बागपत शहर के नौरोजपुर रोड पर घुड़चढ़ी में तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि नौरोजपुर रोड बागपत निवासी लोकेश पुत्र कृष्णपाल की शुक्रवार की रात में घुड़चढ़ी हो रही थी। देर रात साढ़े 11 बजे के लगभग उन्हें सूचना मिली की कि घुड़चढ़ी में कुछ युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ नौरोजपुर रोड पहुंचे और हर्ष फायरिंग कर रहे नितिन पुत्र विनोद, सन्नी पुत्र राजेंद्र निवासी बड़ौली, अंकुश पुत्र जनक सिंह निवासी सिसाना को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व छह कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने तमंचा लेकर दूल्हे के साथ भी फोटो खिंचवाए। पकड़े गए युवकों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। हथियार कहां से लेकर आए, इसका पता कराया जा रहा है। दूल्हा लोकेश बरात लेकर गया हुआ है। बरात के वापस लौटने पर दूल्हे से भी पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ 25 आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।

नहीं रुक रही हर्ष फायरिंग की घटनाएं
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी युवा हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करती है। इसके बाद भी हर्ष फायरिंग की घटना नहीं रुक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें