फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन योगेश्वर महादेव मंदिर में घुसकर देव प्रतिमाएं खंडित कीं, तनाव फैला   

Wed, 05 Jul 2017 09:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर केसरगंज पुलिस चौकी के सामने प्राचीन योगेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार शाम एक अर्धनग्न युवक ने घुसकर देव प्रतिमाएं खंडित कर दीं। आरोपी पुजारी पर हमला कर भाग निकला, जिससे तनाव फैल गया। मौके पर पहुंचे भाजपाई एसपी सिटी से उलझ गए। हंगामे के चलते दिल्ली रोड करीब एक घंटे जाम रही। इंस्पेक्टर रेलवे रोड ने आरोपी सुनील बैरागी को गिरफ्तार कर दावा किया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी रामकृष्ण झा के अनुसार शाम करीब सात बजे वह पूजा कर रहे थे तो एक अर्धनग्न युवक मंदिर में घुसा। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो युवक ने देव प्रतिमाएं खंडित कर दीं। किसी तरह उसे पकड़ने के प्रयास में आरोपी युवक पुजारी की कमर पर कोहनी से वार कर भाग निकला। पुजारी के अनुसार ऐसा लग रहा था कि युवक ने अपने शरीर पर तेल लगाया हुआ था। घटना की सूचना पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, महामंत्री भाजपा कमल दत्त शर्मा, अजय गुप्ता, चेतन मुद्गल, तुषार गुप्ता, रितेश, विकास सैन ,आलोक गुप्ता अनूप राजपूत आदि मौके पर पहुंच गए। 

वहीं, कई तरह की चर्चाओं के बीच तनाव फैल गया। मौके पर एसपी सिटी और एएसपी कैंट कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे तो भाजपाइयों ने उन्हें घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का समय मांगा। लेकिन भाजपा नेता सुबह तक गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए। 
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद मामला शांत

इंस्पेक्टर रेलवे रोड ने बताया कि आरोपी युवक सुनील बैरागी पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव रंछाड़ थाना बिनौली बागपत निवासी है। उसके परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत कमजोर है। उसका मेरठ में ही इलाज चल रहा है। मंगलवार शाम भी उसे डॉक्टर के यहां इलाज को लाए थे। लेकिन वह छूटकर भाग गया था और मंदिर में घुस गया। आरोपी के खिलाफ पुजारी की तहरीर पर धार्मिक माहौल खराब करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस के सामने भागा आरोपी
भाजपाइयों ने एसपी सिटी से कहा कि मंदिर के सामने पुलिस खड़ी थी, फिर भी युवक वारदात कर भाग गया। कहने के बाद भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा। उल्टा पुजारी को ही हड़का दिया। पुलिस की इसी लापरवाही से सरकार बदनाम हो रही है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी बोले कि ऐसी घटनाओं से शहर का माहौल खराब होता है। पुलिसकर्मी ने युवक को पकड़ने तक की कोशिश नहीं की। पुजारी ने कहा कि उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। यदि मंदिर के बाहर खड़ी पुलिस अलर्ट होती तो आरोपी मौके पर ही पकड़ा जाता और इतना बखेड़ा न होता।
विज्ञापन


एसपी सिटी एमएस चौहान का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें