फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी करने से इंकार, एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Fri, 10 May 2024 01:01 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। जिले में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। दोनों पीड़ितों ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दो युवतियों ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। यह होटल एक हिस्ट्रीशीटर का है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। किसी तरह हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।

मूलरूप से दिल्ली निवासी युवती, जो फिलहाल जागृति विहार में रहती है, एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने शिकायती पत्र में बताया कि गोरक्षा दल के एक पदाधिकारी से उसकी स्नैपचैट पर दोस्ती हो गई थी। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली से मेरठ बुलाया। उस पर अपने साथी के हॉस्पिटल में तीन दिन तक बंधक बनाकर हॉस्पिटल संचालक और फाइनेंसर साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। बाद में उसे गोरक्षा दल के पदाधिकारी ने शिकायत करने पर धमकाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि झूठा मामला पाया जाने पर शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी करने से इंकार
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले युवक से हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर फंसा लिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। 30 अप्रैल को वह युवक के घर गई तो उसके परिजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।

यह भी पढ़ें: Double Murder: खुलासे के बेहद करीब पुलिस, दो से ज्यादा हो सकते हैं हत्यारे, अब सामने आई ये चौंकाने वाली बात
विज्ञापन

उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें