फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को निर्वस्त्र घुमाने का आरोप

Mon, 12 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया द्वारा कंकरखेड़ा में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा अब लिसाड़ी गेट में ऐसे आरोप लग गए। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती को मारपीट करने के बाद निर्वस्त्र घुमाया गया। पीड़ित युवती ने पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है मामला लेनदेन के विवाद में मारपीट का है। निर्वस्त्र कर घुमाने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन


थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति का अपने मकान मालिक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगने पर मकान मालिक का किरायदार से झगड़ा हुआ और उसने कमरा खाली करा लिया। जिसके बाद वह व्यक्ति पास ही दूसरी गली में किराए के मकान में रहने लगा। आरोप है कि मकान मालिक बदला लेने की नीयत से रविवार सुबह अपने तीन साथियों के साथ किरायेदार के घर पहुंचा।

किरायेदार घर पर नहीं था। घर पर उसकी बेटी और पत्नी मौजूद थी। आरोप है कि मकान मालिक और उसके साथियों ने युवती व उसकी मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। खींचतान में युवती के कपड़े फट गए। जिसके बाद युवती को जबरन मकान से बाहर घसीटकर कपड़े फाड़ दिए गए। और मोहल्ले में घुमाया। पड़ोस के लोगों ने पिलोखड़ी चौकी पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, सभी आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि युवती को निर्वस्त्र करके घुमाने का कोई मामला नहीं है। किराए न देने के विवाद में मारपीट हो गई थी। तहरीर में भी मारपीट का मामला है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें