शहर की सड़कें लगातार जर्जर हो रही हैं। कई तो ऐसी सड़कें हैं जो एक साल से टूटी पड़ी हैं। सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम ने पहल ही नहीं की। दिल्ली रोड से सरस्वती लोक (नूरनगर रोड) जाने वाली सड़क तो एमडीए और नगर निगम की आपसी खींचतान में फंसी है। यह मार्ग है पैदल चलने योग्य भी नहीं है।
बाईपास से दिल्ली रोड को जोड़ता है मार्ग
सरस्वती लोक मार्ग बिजली बंबा बाईपास पास को जोड़ता है। दिल्ली रोड स्थित नवीन फल, सब्जी और गल्ला मंडी के लिए बिजली बंबा और आसपास के गांवों से आने वाले वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। कारण है कि दिल्ली रोड संजय वन की तरफ से शहर की तरफ मंडी में आने के लिए पशु चालित बुग्गी फ्लाई ओवर पर नहीं चढ़ पातीं हैं। जिसके कारण सरस्वती लोक मार्ग को चुना जाता है।
सरकार के आदेश पर भी नहीं हुआ अमल
प्रदेश सरकार ने शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था। चार माह पहले नगर निगम सहित सभी विभागों ने अपनी अपनी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। सरकार ने भी बड़े मंचों से सड़कों को शत प्रतिशत गड्ढा मुक्त किए जाने के दावे किए। लेकिन नूर नगर रोड एक साल से टूटी पड़ी है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
सड़कों को फिलहाल मिट्टी और पत्थरों से भरवाने का काम चल रहा है। नूर नगर रोड पूरी तरह टूटी है। इसलिए उसको नए तरीके से बनवाया जाना प्रस्तावित है। अगले माह सड़क को बनवाने का कार्य कराया जाएगा। नीना सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण्