फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़, पिता पर चाकू से हमला   

Thu, 24 Mar 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने किशोरी के पिता पर चाकू से हमला बोल दिया। उसके चेहरे पर कई वार किए गए। हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो चर्बी के 28 टीन बरामद हुए। 

14 साल की यह किशोरी बुधवार को अपने घर के बाहर बैठी थी। उसके पिता का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला एक युवक बार-बार उसकी तरफ छोटे-छोटे पत्थर फेंक रहा था। बाद में उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बेटी ने जब परिजनों से इसकी शिकायत की तो किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के पास जाकर इसका विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपी युवक ने किशोरी के पिता के चेहरे पर चाकू से हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं का करता है कटान
मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस का विरोध कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो पता चला कि वह पशुओं का कटान करता है। पुलिस ने उसके घर से चर्बी के कई टीन भी बरामद किए। पिलोखडी चौकी पुलिस ने बताया कि घटना में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी के घर से मिली चर्बी की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें