फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले धरे गए  

Wed, 03 May 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बड़ी कंपनियों की मेल आईडी हैक कर फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार लोगों को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


यह है प्रकरण
साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र निवासी वंदिता ने नौकरी डॉटकाम पर बायोडाटा अपलोड किया था। सात अप्रैल को वंदिता को एक कंपनी की ई-मेल मिली कि उसे कंपनी ने नियुक्त कर लिया है। जिसके बाद वंदिता से कुछ कागजात पूरा कराने के बाद 8250 रुपये भी खाते में जमा करा लिए गए। इसके बाद जब वंदिता से इंटरव्यू और अन्य जरूरी प्रोसेस बताते हुए बार-बार खाते में पैसे जमा करने के लिए ई-मेल और कॉल की गईं तो वंदिता को शक हो गया।
विज्ञापन


कर लेते थे मेल आईडी हैक
वंदिता की शिकायत पर एसएसपी ने यह मामला साइबर सेल को सौंप दिया। कर्मवीर सिंह के अनुसार जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी संजय ने पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह बड़ी कंपनियों की साइटों पर निगाह रखने के बाद कंपनी की मेल आईडी हैक कर लेता था। उन्होंने वंदिता को एल एंड टी कंपनी में पोस्टिंग होने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया था। गैंग ने फर्जी आईडी पर बैंक खाते खुलवा रखे हैं, जहां ऐसे बेरोजगारों से नियुक्ति पत्र और अन्य प्रोसेस की एवज में पैसे जमा कराए जाते थे। गैंग के सदस्य राजकुमार के माध्यम से बागपत के चमरावल निवासी विकास कुमार के खाते में वह पैसे डलवाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में संजय और अनिल बीए पास हैं तो राजकुमार केवल आठवीं पास है। सभी के खिलाफ सदर बाजार थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
- राजकुमार पुत्र अजब सिंह निवासी धूकना थाना सिहानी गेट, गाजियाबाद
- अनिल उर्फ प्रमोद कुमार पुत्र रतनलाल शिब्बनपुरा थाना सिहानी गेट
- लाल बहादुर मंडल पुत्र रामवृक्ष ग्राम डडाहा जिला मधुबनी बिहार हाल पता शिब्बनपुरा सिहानी गेट
- संजय पुत्र हरिश्चंद ग्राम बाढ़ा, खुर्जा बुलंदशहर हाल पता शिब्बनपुरा थाना सिहानी गेट

बरामदगी
कई आधार कार्ड, पैन कार्ड, फर्जी खातों की पासबुक और मोबाइल फोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें