फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके लिए पति छोड़ा उसने शादी करके धोखा दिया  

Mon, 15 Jan 2018 11:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस कैप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रेमी से शादी रचाने के लिए पति को तलाक देने वाली महिला की जिंदगी ही बर्बाद हो गई। प्रेमी ने धोखा ही नहीं दिया बल्कि छह लाख रुपये लेकर फरार हो गया। छह माह की यह गर्भवती पीड़िता रविवार को मेडिकल थाने में आपबीती सुनाकर बिलख पड़ी।

विज्ञापन

 
मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थानाध्यक्ष मेडिकल सतीश कुमार को बताया कि उसकी शादी करीब 17 साल पहले फलावदा निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ माह पहले महिला की नजदीकी एक युवक से हो गई। जिसके बाद महिला ने अपने तीन बच्चों को छोड़कर तलाक दे दिया। लेकिन समझौते के दौरान ससुराल पक्ष ने नौ माह की बेटी रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला अपनी बेटी को साथ ले आई। जुलाई 2017 में महिला ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। महिला अब छह माह की गर्भवती है। आरोप है कि अब उसका प्रेमी उसके परेशान कर रहा है। प्रेमी युवक ने महिला से छह लाख रुपये भी ऐंठ लिए और उसे छोड़कर चला गया। 

थाने में बैठी पंचायत
थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि जिस युवक से महिला ने दूसरी शादी की है, वह भी शादीशुदा है। पुलिस ने महिला के  प्रेमी की पत्नी को भी थाने में बुला लिया। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत में महिला ने बिलखते हुए कहा कि उसने अपने बच्चों के साथ पति को छोड़कर तलाक दे दिया। अब उसकी जिंदगी नरक हो गई। हालांकि पंचायत में कोई सहमति नहीं बन पाई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी युवक को भी बुलवाया है। एसओ का कहना है कि दोनों पक्षों की बातें सुनी गई हैं। पीड़िता गर्भवती है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें