फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली बत्ती लगाकर ठगने वाला फर्जी जेई गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2019 04:40 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- धोखाधड़ी के केस में वांछित फर्जी जेई की पत्नी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जी जेई और उसकी पत्नी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्टिगा गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर लोगों पर रौब जमाने वाले फर्जी जूनियर इंजीनियर (जेई) जावेद निवासी खैरनगर और धोखाधड़ी में वांछित उसकी पत्नी आइसा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाष अत्री के मुताबिक जावेद किठौर थाने से तो आइसा कोतवाली से वांछित थी।
विज्ञापन

गिरफ्तारी की सूचना पर किठौर पुलिस भी कोतवाली पहुंच गई। बताया कि जावेद अपनी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर रौब जमाता था। खुद को बिजली विभाग का जेई बताता था। शाहजहांपुर (किठौर) में एक किसान को ट्यूबवेल का कनेक्शन दिलवाने और बिजली लाइन के नाम पर ठगी की थी। इसके अलावा भी कई लोगों से ठगी की। किसान ने इसका केस दर्ज कराया था। आसपास के लोग जावेद को मंत्री समझते थे। जावेद फर्जी जेई बनकर बत्ती लगी कार में वीआईपी की तरह घूमता था। वह खुद को कभी जेई तो कभी मंत्री बताता था। वह पुलिस को भी झांसा देता आ रहा था। इसके अलावा भी जावेद पर कई आरोप हैं। वहीं, धोखाधड़ी के केस में वांछित चल रही आइसा को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया तो जावेद हंगामा करने लगा, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। किठौर पुलिस ने जावेद तो कोतवाली पुलिस ने आइसा को कोर्ट में पेश किया। जावेद ने किठौर के एक युवक पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें