फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा बोली- पापा ने किया था मम्मी का कत्ल, फिर खौफनाक तरीके से शव को लगाया ठिकाने

Mon, 09 Sep 2019 09:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में नांगल निवासी 13 साल की नेहा की मानें तो उसकी मां बबीता की पिता रामदयाल ने हत्या कर शव को गंगा किनारे जला दिया है। जबकि रामदयाल पत्नी की हत्या करने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने रामदयाल को गिरफ्तार कर पत्नी की हत्या करने में उसका चालान कर दिया है।

विज्ञापन


बढ़ापुर निवासी बाबूराम के पुत्र संजू ने छह सितंबर को नांगल थाने में अपनी बहन बबीता, बहनोई रामदयाल और 13 साल की भांजी नेहा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीनों घर से लापता थे। आठ सितंबर को नेहा नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी मिली और अपने मामा संजू के पास आकर रोने लगी। पूछताछ में उसने बताया कि तीन सितंबर को पिता रामदयाल ने मां बबीता को पीटकर मार डाला और शव को गंगा किनारे ले जाकर जला दिया। पिता ट्रेन से उसे कहीं लेकर जा रहा था। मामा और अन्य लोगों को देखकर वह उसे छोड़कर भाग गया। सीओ नजीबाबाद महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रामदयाल को दबोच लिया। 

यह भी पढ़ें: पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज
विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक रामदयाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी पत्नी में बुरी आदतें थीं। तीन सितंबर को भी उसने पत्नी को समझाया, पर वह नहीं मानीं। गुस्से में उसने रस्सी से बबीता के हाथ पैर बांधकर डंडे से सिर पर वार किया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था, लेकिन नेहा घर में आ गई। रामदयाल नेहा और बबीता को लेकर चिकित्सक गौरव राठी के पास नांगल आया। चिकित्सक ने पत्नी को कहीं बाहर ले जाने को कहा। गांव के आफताब की ई-रिक्शा में बबीता को लेकर वह भूरिया सोत मंदिर पर बाबा को दिखाने चल दिया। मंदिर से पहले पत्नी को उतारकर आफताब को वापस भेज दिया। पत्नी तब तक मर चुकी थी।

विज्ञापन

इसके बाद रामदयाल ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को एक गठरी में बांध लिया और सिर पर रखकर गंगा घाट पहुंचा। वहां शव को झाड़ी में छिपा दिया। नेहा के साथ घर आया। फिर बाद में मिट्टी के तेल की दो कनस्तरी लेकर वह गंगा घाट आया। नेहा को थोड़ी दूरी पर बैठा दिया। पत्नी के शव को गंगा किनारे रखकर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। शव जलने पर सबूत नष्ट करने के लिए राख गंगा में बहा दी। नेहा को घटना के बारे में बताने से मना किया। रेलवे स्टेशन पर उसके साले संजू, साढू बब्लू उसे दिखाई दिए। वह नेहा को छोड़कर चला गया।

यह भी पढ़ें: कॉल डिटेल से खुलेगा दंपती की मौत का राज, मौका-ए-वारदात से जुटाए सबूत, बेहद खौफनाक था वो मंजर

रामदयाल ने हत्या से किया इंकार
पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी ने रामदयाल से पत्नी की हत्या के बारे में मालूम किया तो उसने हत्या से साफ इंकार किया। कहा कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की। पत्नी उसे मृत हालत में मिली थी। उसे नहीं मालूम किसने पत्नी की हत्या की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें