भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि फरार बदमाश साजिद पर पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम के सात मुकदमे दर्ज हैं। साजिद गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर गोकशी करने के अपराध में संलिप्त रहता है। कई बार पुलिस पर भी हमला कर चुका है। मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर लेखराज सिंह, जगपाल सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, मनोज, रवि कुमार, मोहित, नितिन मौजूद रहे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश शाहिद व फरार हुए साजिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। भोपा सीओ राममोहन शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में गोकशी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
फर्जी मुठभेड़ में शाहिद को गोली मारने का आरोप
भोकरहेड़ी निवासी जाहिद पुत्र रशीद ने एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसका भाई शाहिद मनोरोगी है, जिसका इलाज दिल्ली हॉस्पिटल में चल रहा है। आठ मार्च की रात करीब एक बजे शाहिद को घेर के पास से घूमते हुए थाना भोपा पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करने के नाम पर कहकर ले गई थी। शनिवार की सुबह उनको पता चला कि पुलिस ने अपना गुडवर्क दिखाने के लिए झूठा गोकशी का आरोप लगाकर फर्जी मुठभेड़ में जान से मारने की नीयत से शाहिद को गोली मार दी। उसका पूर्व में भी कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। शिकायतकर्ता ने एसएसपी से पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग को भी भेजा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/