फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक की धारदार- हथियार से हत्या, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 09 Mar 2019 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जिले के नया गांव में चकरोड के विवाद में एक युवक की लाठी-डंडो और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। विवाद में कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेरठ रेफर किया गया।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के गांव राधोरामपुर उर्फ नया गांव निवासी बलजीत व सत्यवीर में चकरोड की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते सत्यवीर पक्ष के सत्यवीर, प्रशांत, दयाराम सिंह, संजीव अन्नु उर्फ आरुनी, योगेंद्र उर्फ बबलू ने शुक्रवार रात बलजीत के घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से बलजीत और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्ष रात में ही आमने सामने आ गए। दोनों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। बलजीत, राजवीर और भारत सिंह को घेराबंदी कर मारपीट की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। भारत की हालत गंभीर देख उसे मेरठ रेफर किया गया। 

उधर, जगराम की ओर से शहर कोतवाली में सत्यवीर, दयाराम, योगेंद्र, प्रशांत, संजीव, आरुनी उर्फ अन्नु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार ने एसपी संजीव त्यागी को बताया कि मारपीट में दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल हुए है। एसपी ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कराने के सीओ को निर्देश दिए। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और सीने में चोट के कारण राजवीर की मौत की पुष्टि हुई हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें