फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में फिर मुठभेड़, बदमाश के पैर में मारी गोली, एक सिपाही घायल

Sat, 09 Mar 2019 08:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मोरना पुलिस की गोकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया। पुलिस ने मौके से मांस, उपकरण, अवशेष व बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
भोपा के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला लक्कुपुरा दक्षिणी में स्थित कब्रिस्तान की दीवार के नीचे शुक्रवार की देर रात पुलिस को गोकशी करने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर भोपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी प्रारंभ कर दी। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश कस्बा निवासी शाहिद पुत्र रशीद घायल हो गया। 

इस दौरान मौका पाकर बदमाश साजिद पुत्र अलीहसन उर्फ अली अहमद कुरैशी निवासी गांव सीकरी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से कांस्टेबल संदीप कुमार भी जख्मी हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश व कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपा थाना प्रभारी मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि फरार बदमाश साजिद पर पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम के सात मुकदमे दर्ज हैं। साजिद गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर गोकशी करने के अपराध में संलिप्त रहता है। कई बार पुलिस पर भी हमला कर चुका है। मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर लेखराज सिंह, जगपाल सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, मनोज, रवि कुमार, मोहित, नितिन मौजूद रहे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश शाहिद व फरार हुए साजिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। भोपा सीओ राममोहन शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में गोकशी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

फर्जी मुठभेड़ में शाहिद को गोली मारने का आरोप
भोकरहेड़ी निवासी जाहिद पुत्र रशीद ने एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसका भाई शाहिद मनोरोगी है, जिसका इलाज दिल्ली हॉस्पिटल में चल रहा है। आठ मार्च की रात करीब एक बजे शाहिद को घेर के पास से घूमते हुए थाना भोपा पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करने के नाम पर कहकर ले गई थी। शनिवार की सुबह उनको पता चला कि पुलिस ने अपना गुडवर्क दिखाने के लिए झूठा गोकशी का आरोप लगाकर फर्जी मुठभेड़ में जान से मारने की नीयत से शाहिद को गोली मार दी। उसका पूर्व में भी कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। शिकायतकर्ता ने एसएसपी से पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग को भी भेजा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें