फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी में मुठभेड़, दो बदमाश दबोचे

Sat, 22 Jun 2019 03:44 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में शुक्रवार रात मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के दूसरे साथी को भी दबोच लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सम्राट पुलिया के पास इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने दिल्ली नंबर की स्पेलेंडर बाइक को रोकने की कोशिश की। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर गोली चला दी और नाला रोड पर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर गोली चलाई तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। एसपी सिटी ने बताया कि घायल युवक आकाश पुत्र सुरेश निवासी सिसौली थाना मुंडाली है। उसके साथी आशीष निवासी शताब्दीनगर को भी पकड़ लिया गया। दोनों के पास से एक तमंचा, दिल्ली से चोरी बाइक और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आकाश अपहरण और हत्या के मामले में परतापुर से जेल जा चुका है। यह गिरोह दिल्ली और गाजियाबाद से बाइक व कार चोरी के अलावा गंगानगर से भी बाइक चोरी कर चुके हैं। दोनों पर लूट, हत्या और चोरी के 11 मामले दर्ज हैं। आकाश ने पूछताछ में बताया कि बाइक उसने आशीष के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी की बाइक लिसाड़ीगेट निवासी युवक को बेचनी थी। आकाश वांछित भी चल रहा था।


मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
 पुलिस
ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद आड़-समयपुर मार्ग पर इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे एक तमंचा, कारतूस एवं बाइक बरामद की है। वहीं, सीओ किठौर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मुंडाली विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब पौने ग्यारह बजे फैंटम बाइक पर सिपाही जोनी कुमार व जयभगवान शर्मा गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें आड़-समयपुर मार्ग पर थाने की टॉप टेन सूची में शामिल शातिर बदमाश वसी उर्फ हीरो पुत्र सत्तार निवासी जिसौरा बिना नंबर की बाइक पर जाता मिला। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। वसी उर्फ हीरो पुत्र सत्तार निवासी को उन्होंने रोकने का प्रयास किया परंतु उसने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिसकर्मी जोनी कुमार एवं जयभगवान ने जवाबी फायरिंग की। जिस पर हड़बड़ाहट के चलते वसी उर्फ हीरो बाइक से नीचे गिर गया और उसके दाएं पैर में गोली लगी गई थी। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी थाने में दी। इस पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल इनामी बदमाश वसी उर्फ हीरो को मेडिकल कॉलेज मेरठ भेेजा गया। पुलिस ने बताया कि इनामी बदमाश पर 22 मुकदमे थाना मुंडाली, हापुड़, बाबूगढ़, दौराला आदि में लूट एवं जानलेवा हमले आदि के दर्ज हैं। यह शातिर अपराधी है और तीन मुकदमों में वाछित चल रहा है। पुलिस ने इसके पास से तमंचा, दो कारतूस एवं एक खोखा मिला। वहीं, बिना नंबर लिखी बाइक भी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पाकर सीओ किठौर आलोक सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण कर किया। उनका कहना है कि इनामी बदमाश वसी उर्फ हीरो को पुलिस काफी समय से तलाश थी। वह कई मामलोें में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें