फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़, अफसरों ने एक को मारी गोली, चार आरोपी फरार

Sun, 21 Apr 2019 07:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ जिले में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के पैर में गोली मार दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती में कराया।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार देर रात नेशनल हाइवे पर आरके सिटी कॉलोनी के सामने तस्करों का पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हो गया। बाकी चार आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देर रात पांच तस्कर हरियाणा से गाड़ी में अवैध शराब ला रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें