फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट को लेकर हुआ झगड़ा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट पर चारदीवारी लगाते में हुआ झगड़ा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पलवल। तुहीराम कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट पर मालिकाना हक जताने पर दो लोगों में झगड़ा हो गया। आपसी कहासुनी होने पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। शहर थाना पुलिस ने नामजद दंपति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि होडल की भाटिया कालोनी निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि तुहीराम कालोनी में उसने कुछ वर्ष पूर्व 237 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। लेकिन उस प्लॉट पर गांव औरंगाबाद निवासी मनजीत, महेश और भारती अपना हक जताते हैं। गत 30 मार्च को उक्त लोग प्लॉट पर चारदीवारी करने लगे। पीड़ित ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया। तो उन्होंने पीड़ित के साथ विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें