फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्च वारंट की सुनवाई पर टिकी निगाहें

Mon, 07 Sep 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य मर्डर केस में सोमवार को कोर्ट सर्च वारंट पर फैसला देगी। उम्मीद की जा रही है कि वारंट मिलने पर पुलिस डॉ. विशाल के घर की तलाशी ले सकती है। मंगलवार तक डॉ. शालिनी की बिसरा रिपोर्ट भी आ जाएगी।
विज्ञापन


थापरनगर निवासी डॉ. शालिनी आर्य की एक सितंबर को सुशीला जसवंतराय अस्पताल में मौत हो गई थी। शालिनी के पिता राजेश कोड़ा ने सदर थाना बाजार में दामाद डॉ. विशाल आर्य और उसकी मां वीना आर्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शालिनी के परिजन लगातार पुलिस पर विशाल को गिरफ्तार करने और घर की तलाशी लेकर घटना से जुड़े सबूत जुटाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट में घर की तलाशी के लिए सर्च वारंट के संबंध में अपील की थी। कोर्ट ने सर्च वारंट पर सुनवाई के लिए 7 सितंबर की तारीख तय की थी। इंस्पेक्टर सदर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सर्च वारंट मिलने के बाद ही घर की तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन


कल बिसरा रिपोर्ट आने की उम्मीद
डॉ. शालिनी आर्य की मौत कैसे हुई और उन्हें जहर दिया गया या नहीं। अगर जहर दिया गया तो वह किस प्रकार का था। इन सभी सवालों के जवाब के लिए पुलिस ने डॉ. शालिनी आर्य का बिसरा और उनके हाथ में लगे इंजेक्शन के पार्ट को आगरा फारेंसिक लैब भेजा था। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार तक बिसरा रिपोर्ट आ सकती है। रिपोर्ट शीघ्र लाने के लिये मेरठ पुलिस का एक सिपाही तीन दिन से आगरा में ही मौजूद है।

रिपोर्ट के बाद बढ़ेगा गिरफ्तारी का दबाव
बिसरा रिपोर्ट आने के बाद पुलिस पर डॉ. विशाल आर्य और उनकी मां वीना आर्य को गिरफ्तार करने का दबाव बनेगा। रविवार को भी शालिनी आर्य की बहन सोनिया समेत परिजनों ने इंस्पेक्टर सदर गजेंद्र पाल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सर्च वारंट, बिसरा रिपोर्ट और विशाल-वीना की गिरफ्तारी के संबंध में बात की।

डॉ. सरोजिनी पहुंची शालिनी के घर
घटना के छह दिन बाद सपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल रविवार को डॉ. शालिनी आर्य के अरविंद पुरी स्थित घर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की और कहा कि पूरी घटना में वे परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी पति और उसकी मां के खिलाफ कार्रवाई कराने में उनके साथ हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें