फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ शालिनी की बेटी वर्णिका के दिल में छुपे हैं कई राज

Sat, 05 Sep 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य की बड़ी बेटी वर्णिका के दिल में कई राज छिपे हैं। लेकिन मां की मौत ने उसे खामोश कर दिया है। वह गुमसुम सी रहती है। मां के मरने की खबर सुनने के बाद से अब तक वह एक बार भी रोई नहीं है। न ही वह किसी से खुल कर बात करती है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि समय के साथ घाव कम होने पर वर्णिका उसकी मां पर हुए अत्याचार की जानकारी दे सकती है। सोफिया गर्ल्स स्कूल में पढ़ रही 9 साल की वर्णिका काफी समझदार है। वह अपनी मां के काफी करीब भी थी। वह अक्सर अपने माता-पिता और दादी के बीच होने वाली लड़ाई से परेशान हो जाती थी।

30 अगस्त को भी दिन में भी जब विशाल और उसकी मां वीना आर्य किसी बात को लेकर डॉ. शालिनी से झगड़ा कर रहे थे, तब भी वर्णिका ने ही अपनी नानी प्रेमलता को फोन करके बुलाया था। डॉ. शालिनी की बहन सोनिया ने बताया कि जब से ये पूरी घटना हुई है वर्णिका गुमसुम है।
विज्ञापन


अब हमारे पास ही रहेंगी शालिनी की बेटियां
शालिनी के पिता राजेश कोड़ा ने बताया कि अब शालिनी की बेटियों की जिम्मेदारी वे ही उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति एक बेटे, एक पति का फर्ज नहीं निभा सका, वह पिता का फर्ज क्या निभाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें