फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. विशाल आर्य के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Tue, 15 Sep 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य के हत्यारोपी डॉ. विशाल आर्य पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गैरजमानती वारंट के बाद अब पुलिस ने घर पर कुर्की का 82 का नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में विशाल और उसकी मां ने सरेंडर नहीं किया तो घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. शालिनी आर्य की मौत के बाद से ही आरोपी पति डॉ. विशाल आर्य और सास वीना आर्य घर छोड़कर फरार हैं। शालिनी की मौत के बाद विशाल न तो उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ और न ही दोनों बेटियों की जिम्मेदारी लेने के लिए आगे आया। विशाल की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में उसके रिश्तेदारों के कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक मां-बेटे हाथ नहीं लगे हैं।
 
विशाल के खिलाफ कोर्ट पहले ही गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। अब पुलिस की अपील पर कोर्ट ने कुर्की के आदेश भी दे दिए। कोर्ट के 82 के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने सोमवार को डॉ. विशाल आर्य के घर के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अगर विशाल सरेंडर नहीं करता है तो कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें