फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी पर पंचायत में मचा घमासान, मामला जान रह जाएंगे हैरान

Tue, 21 Feb 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कालोनी में रविवार शाम भरी पंचायत में घमासान हो गया। युवक  ने अपनी पत्नी के सामने दूसरी शादी के बारे में जैसे ही बोला तो उसकी पत्नी बरस पड़ी। महिला ने पहले तो अपने पति को गिराकर पीटा, उसके बाद ननद पर चप्पल बरसायीं। दोनों पक्षों से मारपीट में पांच लोग चोटिल हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जाकिर कालोनी निवासी एक युवक की शादी तीन साल पहले एक युवती के साथ हुई थी। दंपति में विवाद चल रहा है, जिसके बाद मामला महिला थाने पहुंचा। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों का मामला चल रहा है। शुक्रवार को युवक ने अपनी पहली पत्नी को बिना बताए एक अन्य युवती से शादी कर ली। जैसे ही पहली पत्नी को पता चला तो उसने और उसके परिवार के लोगों ने विरोध कर दिया।

रविवार शाम जाकिर कालोनी में दोनों पक्षों की पंचायत चल रही थी। आरोप है कि भरी पंचायत में युवक ने कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है। किसी भी कीमत पर पहली पत्नी को वह घर में नहीं घुसने देगा। इस बीच महिला की अपने पति से नोकझोंक होने लगी। जिसके बाद महिला ने पति की धुनाई कर दी। बचाव में अपनी ननद को भी गिराकर पीटा। जिसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची और और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट चंद्रभान यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें