फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के गुटों में संघर्ष, एक युवक को मारी गोली, जानिए इसके बाद क्या हुआ

Mon, 02 Jan 2017 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
युवक को गोली लगने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित सरायकाजी के पास रविवार को छात्रों के गुटों में संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान एक युवक ने छात्र को गाली मार दी। खून से लथपथ छात्र जमीन पर गिरा तो आरोपी युवक फरार हो गये।
विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-3 निवासी कुशल नागर पुत्र आदेश सिंह बीकॉम करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। कुशल का एक भाई यूपी पुलिस में सिपाही है। पुलिस के अनुसार टेंपो यूनियन द्वारा की गई वसूली के पैसे के बंटवारे को लेकर कुशल का अंकित, अंकुर व रूपक से विवाद चल रहा है। छह माह पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। रविवार दोपहर सरायकाजी मोड़ के पास 10-15 युवक पहुंचे और नववर्ष पर पार्टी करने की बात कही। इस बीच एक युवक ने कुशल को फोन कर सरायकाजी मोड़ पर बुला लिया। कुशल अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जैसे ही कुशल जान बचाकर भागा तो एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली कुशल के कमर में लगी। सूचना पर  सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार और एसओ मेडिकल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल थाने के एसएसआई रितेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अंकित, अंकुर, गौरव, आनंद और रूपक के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

टेंपो यूनियन के विवाद में हो चुकी है हत्या
तेजगढ़ी से कमिश्नरी आवास चौराहा, एल ब्लॉक से तेजगढ़ी और गढ़ रोड पर 400 से अधिक टेंपो चलते हैं। जिसको लेकर समाजवादी छात्रसभा के एक नेता ने टेंपो यूनियन बना रखी है। जहां रोजाना प्रत्येक टेंपो से 20 रुपये वसूले जाते हैं। पुलिस का कहना है छह माह पहले तेजगढ़ी पर टेंपो यूनियन के ठेके को लेकर चौधरी चरण सिंह विवि के छात्रनेता प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन की हत्या हो गई थी। जिसमें समाजवादी छात्रसभा के नेता पंकज प्रधान समेत पांच आरोपी जेल गये थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी अंकित और अंकुर भी समाजवादी छात्रसभा से जुड़े हैं। घायल भी एक सपा नेता का करीबी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें