फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: फायरिंग में आठ साल का बालक घायल, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Thu, 18 Apr 2019 07:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव नगला नसीराबाद में दो वर्गों के युवकों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक की बस्ती में जाकर फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से आठ साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भर्ती में कराया गया है। घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली के गांव नगला नसीराबाद में मंगलवार की शाम अनुसूचित जाति के दो युवक गांव के ही एक व्यक्ति के यहां राज मिस्त्री के पास मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गुर्जर समाज के एक युवक के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दिया था। आरोप है कि बुधवार को आरोपी युवक और उसके पांच-छह अन्य दोस्त तमंचा लेकर अनुसूचित जाति के युवक के मोहल्ले में पहुंच गए और फायरिंग कर दी। फायरिंग से मोहल्ले में अफरा-तफरा मच गई। एक गोली वहां खेल रहे आठ साल के बच्चे अतुल पुत्र परविंद्र को लग गई। परिजन घायल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सूचना पर सीओ यतेंद्र नागर व इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि गोली बच्चे को कान के नीचे गर्दन पर लगी है। बच्चे के चाचा की ओर से आरोपी अक्षित, उसके भाई उधम, सोनम निवासी गांव नगला नसीराबाद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें