फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ के बदले ली थी दीन मोहम्मद की जान

Sun, 03 Mar 2019 01:46 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला

सार


ऑटो चालक दीन मोहम्मद हत्याकांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार
परिवार की एक महिला पर गलत नजर रखने पर ऑटो चालक ने मारा था थप्पड़
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
ऑटो चालक दीन मोहम्मद की हत्या में नामजद दोनों आरोपी शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी उमर ने बताया कि एक महिला से उसके संबंध थे। ऑटो चालक ने उसे थप्पड़ मारकर बेइज्जत कर दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए दीन मोहम्मद को मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस ने बताया कि लिसाड़ी गेट फतेहउल्लापुर निवासी दीन मोहम्मद (45) पुत्र अब्दुल रज्जाक की शुक्रवार रात हापुड़ रोड पर 44 वी वाहिनी पीएसी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दीन मोहम्मद के बेटे नदीम ने पुलिस को बताया था कि भगत सिंह मार्केट निवासी उमर पुत्र शरीफ और जावेद पुत्र इस्लाम हापुड़ अड्डे से बागपत अड्डे तक ऑटो चलाते हैं। जिस कारण दोनों का घर आना-जाना हो गया। इस दौरान उमर परिवार एक महिला पर गलत नजर रखने लगा। जिसमें जावेद भी साथ देता था।
विज्ञापन

दीन मोहम्मद ने अपने दोनों साथियों से कहा था कि वह आना-जाना छोड़ दें। लेकिन उसके बाद भी उमर नहीं माना। एक सप्ताह पहले दीन मोहम्मद घर पहुंचा तो वहां पहले से उमर मौजूद था। जिसके बाद दीन मोहम्मद ने उमर को थप्पड़ जड़कर घर से निकाल दिया था। जिस पर उमर ने धमकी दी थी कि वह थप्पड़ का बदला लेकर रहेगा। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात जावेद व उमर दीन मोहम्मद को नया ऑटो दिखाने के बहाने घर से ले गए थे और गोली मारकर हत्या कर दी थी। नदीम ने उमर व जावेद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल असलहा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मुफीद बन रहा खरखौदा क्षेत्र
हत्यारोपियों के लिए खरखौदा क्षेत्र मुफीद बन रहा है। कहीं गोली मारकर हत्या की जा रही है तो कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका जा रहा है। दो माह पहले भी गांव पीलपीखेडा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव की शनाख्त तक नहीं हुई। अगस्त 2018 में ब्रह्मपुरी से भी 50 वर्षीय व्यक्ति की अपहरण के बाद हत्या कर खरखौदा क्षेत्र में ट्यूबवेल में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें