एसओ टीपीनगर दिनेश शुक्ला ने बताया है कि जनवरी 2019 में शोभापुर निवासी प्रेमी युगल नितिन व कोमल ने खुदकुशी की थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार नहीं माना। नितिन के परिजनों को अंदेशा था कि प्रदीप की वजह से प्रेमी-युगल ने खुदकुशी की है। इसके चलते नितिन के भाई संदीप और विपिन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रदीप के परिजनों ने संदीप व उसके चचेरे भाई विपिन पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश देने में लगी है।
- चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/