फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चार घरों से लूटी लाखों की ज्वेलरी व नगदी, महिला को रस्सी से बांधकर झाड़ियों में फेंका

Tue, 29 Oct 2019 04:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने परतापुर थाना क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी के चार घरों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चार घरों से करीब तीन लाख की ज्वेलरी सहित लाखों की नगदी लूटकर फरार हो गए। बताया गया कि बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने एक महिला और उसके बच्चे को रस्सी से बांधकर झाड़ियों में फेक दिया। वहीं एक युवती को भी रस्सी बांध दिया गया। युवती की अगले महीने शादी होनी है।

विज्ञापन


इनके यहां हुई लूट
हुकुम सिंह हलवाई का काम करते हैं। इनके यहां से बदमाश हथियारों के बल पर डेढ़ किलो चांदी, दो जोड़ी कुंडल, सोने का ताबीज, सोने की अंगूठी और 35 हजार रुपये केस लूट ले गए। वहीं कृष्णपाल पुत्र नथ्थन सिंह सिलाई का काम करते हैं। नकाबपोश बदमाश इनके यहां से चांदी की दो जोड़ी पजेव, एक चांदी का हाथफूल, एक चांदी की तगड़ी, चार जोड़ी चुटकी, सोने का सेट, सोने के दो जोड़ी कुंडल, सोने की चेन, सोने की लॉँग औक सोने के कंगन आदि और 80 हजार रुपए केस लूटकर फरार हो गए। अगले महीने इनकी बेटी की शादी होनी है। शादी के लिए ही परिवार ने सोने व चांदी के आभूषण खरीदकर रखे थे।

यह भी पढ़ें: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, हाईवे पर ट्रकों को बनाते थे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कपिल पुत्र हुकुम सिंह के यहां से सोने के दो जोड़ी कुंडल, दो घड़ी और 15 हजार केस लूट ले गए। वहीं त्रिवेण यादव पुत्र नंद कुमार के परिदनों को भी बंधक बनाकर बदमाश एक मोबाइल, एक टीवी और पांच हजार रुपये केस लूटकर फरार हो गए।

उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें