फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: घर के बाहर खेल रही मासूम को बहाने से कमरे में ले गया चाचा, बनाया हवस का शिकार

Tue, 29 Oct 2019 03:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बांदा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार चाचा अपनी आठ साल की मासूम भतीजी को बहाने से कमरे में ले गया और हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन


बच्ची ने मां को चाचा की गंदी करतूत बताई। मां ने संबंधित थाने में आरोपी चाचा के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह के मुताबिक दीपावली के दिन रविवार की रात घर के बाहर खेल रही बालिका को पड़ोसी रिश्ते का चाचा नशे की हालत में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

जब मासूम घर पहुंची तो पूरी घटना मां को बताई। मां की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी अमित पुत्र भवानी दीन के खिलाफ पास्को एक्ट व कई गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।

सोमवार शाम कोतवाली पुलिस ने बालिका का महिला जिला चिकित्सालय में डॉक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही हो जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें