फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने सरसों के तेल से भरा टैंकर लूटा, चालक को जंगल में फेंककर आरोपी फरार

Thu, 06 Jun 2019 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चालक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बदमाशों ने सरसों के तेल से भरा टैंकर लूट लिया। बदमाश चालक को मेरठ-करनाल हाईवे की गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के पास जंगल में फेंककर फरार हो गए। पुलिस चालक से पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद निवासी टैंकर चालक अजयपाल बुधवार रात गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे से सरसों के तेल से भरा टैंकर लेकर गाजीपुर जा रहा था। टैंकर में करीब 18 लाख रुपये कीमत का सरसों का तेल था। बुधवार की देर रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हापुड़ के पास कार सवार छह से अधिक बदमाशों ने सरसों के तेल से भरे टैंकर को लूट लिया। 

आरोप है कि बदमाशों ने उसे कार में बैठा लिया। देर रात बदमाश बुढ़ाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर चालक अजयपाल को कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने हाईवे पर किसी के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक अजयपाल को कोतवाली लाकर पूछताछ की। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि चालक नशे की हालत में पड़ा मिला। सरसों के तेल से भरे टैंकर को लूटने की घटना को चालक ने हापुड़ के पास होना बताया है। 

इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि चालक अजयपाल टैंकर को हापुड़ में खड़ा करके वहां पर शराब पी रहा था। वह नशे की हालत में मिला है। घटना की सूचना हापुड़ पुलिस और टैंकर के मालिकों को दे दी गई है। पुलिस चालक से पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें