मंसूरपुर, खतौली व मुजफ्फरनगर में कई स्वीट्स शॉप के संचालक विक्की राठी उर्फ अनिरुद्ध करीब दो साल पूर्व तब अचानक चर्चाओं में आया था, जब मंसूरपुर में हाईवे पर थाने से चंद कदमों की दूरी पर माफिया सरगना सुशील मूंछ के करीबी यशपाल राठी को गोलियों से भून दिया गया था। उक्त हत्याकांड में रोहित का हाथ होने की बात सामने आई थी, जिसने मुजफ्फरनगर जेल में रहते हुए अपने गुर्गों से राठी की दुस्साहसिक हत्या कराई थी।
विक्की राठी को यशपाल राठी हत्याकांड में रोहित के साथ ही 120-बी का मुजरिम बनाया गया था, जिसमें विक्की राठी जेल गया था। कुछ समय पूर्व वह जमानत पर बाहर आ गया था।
सुशील मूंछ की हत्या के लिए रची गई थी साजिश, कुख्यातों ने रोहित को ऐसे कराया था अभिरक्षा से फरार
सूत्रों के अनुसार यशपाल राठी की हत्या के बाद से विक्की राठी ही रोहित गैंग को आर्थिक मदद कर रहा था, जिसकी भनक जनपद पुलिस को लग गई। ऐसे में रोहित गैंग के खात्मे के बाद जनपद पुलिस की हिट लिस्ट में विक्की राठी आ गया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/