फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने प्रेमी संग रची साजिश, फिर बेटे को दी दर्दनाक मौत, अनैतिक संबंधों का करता था विरोध

Sat, 02 Nov 2019 09:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा के थाना बहादुरगढ़ के कानौंदा गांव निवासी अंकित की हत्या उसकी मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। उसके फुफेरे भाई के साथ मां के अनैतिक संबंध थे। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में दो माह पहले अंकित का शव मिला था। इस मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही दो आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी अब तक फरार है।

विज्ञापन


बागपत जनपद में कलक्ट्रेट के पास राष्ट्रीय पशु अनुसंधान केंद्र के पीछे औद्योगिक क्षेत्र में 23 अगस्त को एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी गर्दन रेत कर हत्या की गई थी और पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया था। 26 अगस्त को हरियाणा के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कानौंदा गांव निवासी आशीष पुत्र नरेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर शव की शनाख्त अपने छोटे भाई अंकित के रूप में की थी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: रुह कंपा देगी मर्डर की ये वारदात, सौतेली मां ने किया था चांदनी का कत्ल, मोमबत्ती से दागा शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जतिन उर्फ गोली उर्फ प्रमोद पुत्र सुनील निवासी टांडा हेड़ी थाना बहादुरगढ़ हरियाणा और प्रकाश पुत्र रामावतार निवासी बांगर मऊ उन्नाव को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने अंकित की हत्या करना स्वीकार किया था। घटना में शामिल मुख्य आरोपी अतुल निवासी टांडा हेड़ी थाना बहादुरगढ़ हरियाणा का नाम बताया था। 

कोतवाली के एसएसआई हेमेंद्र बालियान केस की विवेचना कर रहे हैं। पुलिस विवेचना में मृतक की मां सरोज का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मां सरोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद एसएसआई ने बताया कि अंकित के फुफेरे भाई अतुल से मां सरोज के अनैतिक संबंध थे। अंकित इसका विरोध करता था। 21 अगस्त को मां ने अंकित को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। मुख्य आरोपी अतुल अपने तहेरे भाई जतिन और अपने नौकर प्रकाश के साथ मिलकर उसे कार में डालकर ले गए थे। चलती कार में गर्दन रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। शव को औद्योगिक क्षेत्र में बागपत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अतुल अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें