फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के कमरे में पड़ी मिली युवक की लाश, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Tue, 30 Jun 2020 03:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में मंगलवार को एक युवक का उसके दोस्त के मकान में शव पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शामली जनपद के गांव सिभालका निवासी अमित (26 वर्ष) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मकान अनुज चौधरी उर्फ अन्नू का है। दोनों दोस्त आपस में मिलकर फाइनेंस का काम करते हैं। वर्तमान में दोनों यहां शांति नगर के इस मकान में अकेले रहते थे। सोमवार से अमित और अनुज चौधरी के मोबाइल फोन बंद थे। अमित के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलासा: वर्चस्व की लड़ाई में किया था कत्ल, तीन दोस्त गिरफ्तार, पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था विशाल
विज्ञापन


वहीं आज दोपहर में पुलिस और परिजनों ने शांति नगर स्थित मकान पर पहुंचकर जांच की तो वहां अंदर मकान में अमित का शव पड़ा मिला। 

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें