फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिली वृद्ध महिला की लाश, जांच जुटे अधिकारी

Thu, 02 Jul 2020 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मवी में बुधवार रात को एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की लाठी-डंडों से पीटकर व धारदार हथियार से हत्या कर दी। वृद्ध महिला अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं सुबह होने पर गांव का एक व्यक्ति किसी काम से वृद्ध महिला सत्यवती के घर पहुंचा लेकिन, अंदर से मुख्य गेट का दरवाजा बंद था। काफी देर तक उस व्यक्ति ने वृद्ध महिला को आवाज लगाई लेकिन, उधर से कोई जवाब नहीं आया। कुछ समय बाद पड़ोसी दीवार फांद कर मकान में पहुंचे तो वृद्ध महिला खून में लथपथ मृत पड़ी थी। हमलावरों ने वृद्ध महिला के चेहरे पर बर्बरता दिखाते हुए मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में दो सनसनीखेज वारदात, पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक युवक को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिक्षितगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसपी देहात और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतक वृद्ध महिला का अपने देवर से 15 बीघा जमीन को लेकर विवाद चला रहा था। मृतक महिला के दो बेटे अजितेश व राजीव महाराष्ट्र में नीलकमल फैक्टरी में जीएम के पद पर तैनात हैं। 

उधर, घटना का पता चलने पर परिवार के लोग महाराष्ट्र से हवाई जहाज के द्वारा पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें