फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाया में मारपीट, पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव  

Mon, 29 Aug 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सिवाया गांव में मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिवाया गांव में रविवार रात मामूली बात को लेकर हुई मारपीट और पथराव में छात्र समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। फोर्स लेकर इंस्पेक्टर दौराला ने सख्ती दिखाते हुए मामला काबू में किया। 
विज्ञापन

मामला रात करीब 9:30 बजे का है। गांव निवासी बीबीए छात्र अश्वनी शर्मा की अपने भाई चिंटू के साथ घर के बाहर हाथापाई हो रही थी। अश्वनी का आरोप है कि इस दौरान पहुंचे इलियास, आशू और नवाब पक्ष ने उनके साथ मारपीट और पथराव कर दिया। जबकि इलियास और आशू पक्ष का कहना है कि वे तो दोनों की लड़ाई छुड़वाने पहुंचे थे। अश्वनी पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोलते हुए पथराव कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से अश्वनी, चिंटू, रेनू व दूसरी ओर से इलियास व आशू घायल हो गए। अश्वनी पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं पर पथराव और अभद्रता की गई। 

सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला परशुराम फोर्स लेकर पहुंचे तो कोई भी पक्ष हटने को तैयार नहीं हुआ। ग्राम प्रधान जितेंद्र चौधरी भी वहां पहुंच गए और मामला शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह मशक्कत कर दोनों पक्षों को शांत किया। इस दौरान अश्वनी के वहां से गायब होने पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक अश्वनी का पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। 
विज्ञापन


गांव में अफवाहें फैलीं
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते अफवाहों का दौर शुरू हो गया। जिससे गांव में अफरातफरी और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। हर कोई जानकारी लेने में लग गया। 

इंस्पेक्टर ने माहौल बिगड़ने से बचाया
मौके पर इंस्पेक्टर दौराला और प्रधान दोनों पक्षों को हड़का रहे थे। इस बीच एक पक्ष ने इस पर एतराज जताया तो इंस्पेक्टर से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। काफी देर तक दोनों में नोकझोंक हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए दूसरे थानों से भी फोर्स बुला ली। इंस्पेक्टर ने सूचना पर गांव में तुरंत पहुंचकर बड़ा मामला होने से बचा लिया। नहीं तो गांव में हालात और भी खराब हो सकते थे। 
कोट
सिवाया गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। -परशुराम, इंस्पेक्टर दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें